Thursday, 31 March 2016

गर्मियों में घमौरियों से पाएं राहत




गरमी के दिनों में पसीना मरने या त्वचा में सूख जाने के कारण शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं| इन्हीं को घमौरियां या अंधौरी कहते हैं| यह धूप में अधिक देर तक काम करने के कारण निकलती हैं|
नुस्खे
घमौरियों पर करेले का रस मलिए|
मेहंदी पीसकर घमौरियों पर लेप लगाने से वे चली जाती हैं|
नारंगी या संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका चूर्ण घी में मिलाकर घमौरियों पर लगाएं|
बर्फ मलने से घमौरियां नष्ट हो जाती हैं|
दूध में मुलतानी मिट्टी मिलाकर घमौरियों पर लेप करें|
जीरे को पीसकर देशी घी में मिलाकर घमौरियों पर लगाएं|
सरसों के तेल में नमक मिलाकर घमौरियों पर मालिश करें|
बकरी के दूध में बर्फ मिलाकर शरीर पर मलें|
सरसों के तेल में जरा-सा नीम का तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं|
हल्दी को पीसकर शहद में मिलाकर घमौरियों पर लगाएं|

No comments:

Post a Comment